उत्तरप्रदेश

जल निगम भर्ती घोटले में SIT करेगी आज़म से पूछताछ

लखनऊ: जल निगम भर्ती मामले में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान एसआईटी के सामने पेश होंगे। जानकारी के अनुसार जल निगम में 1300 पदों पर हुई भर्ती में घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है। बता दें कि जल निगम में हुई भर्ती के दौरान आज़म खान केवल विभाग के मंत्री ही नहीं जल निगम बोर्ड के चेयरमैन भी थे। जिसके बाद ये आरोप लगे थे कि भर्तियां खान के अनुमोदन से ही की गईं।

इस मामले में जल निगम के एमडी रहे पीके आशुदानी, आज़म खान के निजी सचिव रहे सैयद अफाक अहमद और विभाग के तत्कालीन सचिव एसपी सिंह समेत कुल 9 लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। खान की पेशी के समय एसआईटी ने खतरे की आशंका के चलते रक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को भी कहा है।

Leave a Reply

Back to top button