जलती कार का कांच फोड़कर पुलिसकर्मियों ने बचाई 2 लोगों की जान
छतरपुर में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया यहां पुलिस ने जलती कार का कांच फोड़कर 2 लोगो की जान बचाई।
अपनी जान पर खेलकर पुलिस वालों ने जान बचाई ।दरअसल दोपहर में सरेराह चलती कार में अचानक भीषण आग लगी थी।
दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कार जलकर ख़ाक हो गई। यह घटना कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने की है।
एसपी सचिन शर्मा द्वारा पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाएगा। बचाने में डीएसपी शशांक जैन सहित अजाक थाने के प्रधान आरक्षक मोहन, सूरज, जयचंद, संतोष त्रिपाठी, नीलम, आरक्षक प्रवीण, नरेंद, मनीष की रही अहम भूमिका।

