राष्ट्रीय

जमशेदपुर में हावड़ा की युवती से गैंगरेप, प्रेमी ने मारपीट करके नदी किनारे फेंका

जमशेदपुर। दो दिन पहले युवती प्रेमी के साथ हावड़ा से जमशेदपुर आई थी. बुधवार रात प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. जमशेदपुर में प्रेमी ने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने प्रेमिका के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की और उसे नदी किनारे फेंककर फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मानगो पुलिस ने घायल हालत में युवती को एमजीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. युवती का चेहरा बुरी तरह से जख्मी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है. दो दिन पहले प्रेमी उसे हावड़ा से जमशेदपुर लेकर आया. बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. बाद में उसे बुरी तरह से मारपीट कर नदी के किनारे फेंक दिया. सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मानगो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मानगो थाने के एएसआई सुधीर सिंह का कहना है कि पीड़िता पिछले तीन दिन से शमसूद नाम के लड़के साथ थी. बुधवार रात उसके साथ रेप किया गया. मारपीट भी की गई. सुबह लड़की बेहोशी की हालत में हाथीगोड़ा मंदिर के पास मिली, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

एमजीएम अस्पताल में सिटी एसपी और डीएसपी ने जाकर पीड़िता से पूछताछ की है. युवती का कहना है कि तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने प्रेमी शमसूद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी प्रेमी फरार है.

Leave a Reply

Back to top button