Sunday, April 26, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Video: जब CM शिवराज ने कटनी कलेक्टर की लगाई क्लास, किसानों के चकाजाम से थे नाराज

भोपाल. भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कलेक्टर-कमिश्नर आईजी-एसपी के साथ मैराथन वीडियो कांफ्रेंस की. इस दौरान अच्छा काम करने वाले अफसरों और उनके ज़िलों की तारीफ की गयी. लेकिन काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों (Officers) को सबके सामने ही फटकार लगायी. मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए हिदायत भी दे दी कि वो अपना रवैया सुधार लें.

 

कलेक्टर्स को डांट

सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कटनी जिला कलेक्टर को फटकार लगाई. उन्होंने कटनी में किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की जानकारी मांगी. सीएम कटनी कलेक्टर की कार्रवाई से नाखुश हुए. और कलेक्टर को उचित कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्र पर समुचित व्यवस्था, सही मापदंड से तुलाई एवं किसानों के पेमेंट को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए.वहीं आयुष्मान भारत के कार्ड वितरण में लेट लतीफी पर अलीराजपुर, पन्ना, बड़वानी, डिंडोरी, झाबुआ कलेक्टर से नाराज़गी जाहिर की.

नीमच एसपी को फटकार
सीएम ने कॉन्फ्रेंस में नीमच एसपी को भी फटकार लगाई.नीमच में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिए जाने की घटना पर मुख्यमंत्री नाराज हुए और पुलिस को कार्यशैली बदलने की हिदायत दी. नीमच में कुछ पुलिसकर्मी के खिलाफ अपराधियों को संरक्षण देने की लगातार शिकायत सामने आ रही है.

पथ विक्रेता निधि को लेकर नाराज़गी 
सीएम ने कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएस नितेश व्यास से पूरी जानकारी ली और जिलों में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त की. कुछ जिलों में प्रकरण मंजूर होने में देरी, पैसा देने में लेट लतीफी और बैंक्स द्वारा समय पर पैसा न भेजने पर सीएम नाराज हुए. सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश स्ट्रीट वेंडर योजना में देश में नंबर 1 है.हमे इसे बरकार रखना है.इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और काम की नियमित मॉनिटरिंग हो.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम