Site icon Yashbharat.com

जब वसुंधरा राजे के सामने भिड़ गए भाजपा नेता

vasundhra raje

न्‍यूज डेस्‍क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पर्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। इसी के तहत सीएम वसुंधरा राजे सूबे में लगातार रैलियां कर रही हैं। लेकिन अलवर जिले में गौरव यात्रा के दौरान उन्हे असहज स्थिती का सामना करना पड़ा। दरअसल मुख्यमंत्री के सामने ही 2 भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। जब तक वह बात संभालती तब तक लात घूंसे चलने शुरू हो गए।

मुख्यमंत्री अलवर के बानसूर में जनसभा कर रही थी। इस दौरान अंतराज्यीय जल विवाद निवारण समिति के चेयरमैन रोहिताश्व शर्मा और यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ बया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अपने पार्टी नेताओं को मंच पर लड़ता देख मुख्यमंत्री राजे ने अपने सुरक्षाकर्मियों से शेखावत को मंच उतारने का कहा।

Exit mobile version