अजब गजबमध्यप्रदेश

जब मुर्दे को शवयात्रा में आई खांसी, श्मशान घाट की जगह अर्थी पहुंची अस्पताल

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एक अजीब वाकया सामने आया है। एक व्यक्ति की मौत के बाद जब उसकी शवयात्रा निकाली जा रही थी तभी शवयात्रा में शामिल लोगों को मुर्दे को खांसी चलने का एहसास हुआ। श्मशान घाट की ओर प्रस्थान कर रही अर्थी का रुख तुरंत अस्पताल की ओर किया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको फिर से मृत घोषित कर दिया।

dead%20one

इससे पहले शुक्रवार की रात को गाडरवारा में सुभाष वार्ड के शक्ति चौक की श्याम डेयरी पर काम करने वाले राजू कोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply