#MP Vidhansabha Elections

जब प्रचार के दौरान सड़क किनारे गन्ने का जूस पीने लगीं स्मृति ईरानी

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों यहां धुआंधार प्रचार में जुटी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वह एक बार फिर ताल ठोक रही हैं। अप्रैल की गर्मी में वह लगातार प्रचार में व्यस्त हैं और घूम घूमकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रख रही हैं। सोमवार को प्रचार के दौरान वह अपनी थकान मिटाने के लिए एक जगह गन्ने का जूस पीती नजर आईं। इस दौरान स्मृति के साथ समर्थक भी थे।  

अमेठी में चुनाव प्रचार को लेकर स्मृति जोर शोर से जुटी हुई हैं। उनकी हर जनसभा में राहुल गांधी निशाने पर होते हैं। इस बार का चुनाव उनके लिए बेहद अहम है क्योंकि अभी तक स्मृति कोई लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाईं हैं। फिलहाल गुजरात से राज्य सभा सांसद हैं।

 इस फोटो में साफ दिख रहा है कि स्मृति दुकानदार को कुछ कह रही हैं। उनके साथ उनके समर्थकों का हुजूम खड़ा है।  

Leave a Reply

Back to top button