FEATURED

जब पीएम मोदी ने ममता को दिखाया रास्ता, जानिये मजेदार वाक्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा को अपना दुश्मन नंबर-1 मानती है। 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से ममता हमेशा उनके खिलाफ हर मोर्चे पर सबसे ज्यादा मुखर रहती है। परंतु, राजनीति में कभी-कभी ऐसे वाकये हो जाते हैं जो बहुत कम ही देखने को मिलता है।

images 1इसी तरह का एक वाकया शुक्रवार को देखने को मिला जब विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने बंगाल की धरती पर पधारे प्रधानमंत्री मोदी का ममता ने राजनीतिक कटुता के बावजूद बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। वीरभूम जिले के बोलपुर हेलीपैड पर मौजूद ममता ने पीएम को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर बेहद सुखद अंदाज में अभिनंदन किया।

हालांकि इस दौरान एक मजेदार वाकया भी हुआ। पीएम के विमान से यहां उतरने के बाद ममता उनका स्वागत करने के लिए जब आगे बढ़ रही थी तो पीएम ने उन्हें इशारा कर कीचड़ से बचाया। इसको लेकर कुछ क्षण वहां हंसी-ठिठोली का अद्भूत नजारा देखा गया।

हुआ यूं कि ममता पीएम का स्वागत करने उनके हेलीकॉप्टर तक तेजी से आ रही थी। हालांकि मोदी कुछ पहले ही हेलीकॉप्टर से उतर चुके थे और प्रदेश भाजपा नेताओं तथा पुलिस अधिकारी से मुलाकात के बाद कार की ओर बढ़ रहे थे।

उसी समय उन्होंने देखा कि सीएम ममता बनर्जी तेजी से आ रही हैं। मोदी भी आगे पैदल बढ़े और उन्होंने हैलीपैड के आगे कीचड़ देखकर पीएम ने तेजी से आगे बढ़कर हाथ के इशारे से ममता को बगल का रास्ता दिखाते हुए आने का इशारा किया।

हालांकि ममता रूकीं नहीं, लेकिन कीचड़ देख अपना रास्ता बदल दिया। इसके बाद ममता ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने भी ममता का हालचाल पूछा।

शांति निकेतन में भी हुआ मजेदार वाकया-

वहीं, दूसरा एक मजेदार वाकया शांतिनिकेतन में भी हुआ। यहां ममता ने पीएम मोदी के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को लगभग धक्का देते हुए किनारे कर दिया। ये पूरा मामला कैमरे में भी कैद हो गया। दरअसल, हुआ ये कि शांतिनिकेतन में पीएम मोदी, राज्यपाल और ममता फोटो सेशन में पहुंचे।

इस दौरान राज्यपाल त्रिपाठी बार-बार मोदी के आगे आ जा रहे थे। तभी सीएम ने लगभग उन्हें धक्का देते हुए पीएम के आगे से राज्यपाल को हटा दिया।

हालांकि ममता के हावभाव से ऐसा लगा कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऐसा किया। उनके चहरे पर मुस्कुराहट साफ झलक रही थी। बता दें कि पीएम मोदी का शांतिनिकेतन का यह पहला दौरा था। वह विश्र्वभारती विश्र्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

Leave a Reply

Back to top button