इंदौर। सात साल की बच्ची तीन दिन से डरी-सहमी थी, अनहोनी की आशंका होने पर जब पिता ने समझाइश देकर पूछा तो उसने बदमाश की करतूत बयां की। उसने बताया कि बदमाश ने पिता की हत्या की धमकी देकर उसे डराया था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

बाणगंगा थाना पुलिस के मुताबिक घटना गोविंद नगर खारचा की है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी तीन दिन से घर से बाहर निकलने में भी डर रही थी। पिता ने अपने पास बैठाकर उससे खेलने नहीं जाने की वजह पूछी तो उसने डरते हुए बताया कि अनिल नामक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत की है।

वह चॉकलेट देने के बहाने लेकर जाने लगा। बच्ची ने कहा पापा के पास बहुत सारी चॉकलेट है तो बदमाश ने कहा वह उसके पापा को चाकू मार देगा। बच्ची यह सुनकर घबरा गई। बच्ची के परिजन का आरोप है कि बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया था।

कॉलेज छात्रा का रास्ता रोका

दूसरी घटना भी गोविंद नगर खारचा की है। पुलिस ने 17 वर्षीय बीकॉम छात्रा की शिकायत पर अजय त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने कोचिंग जाते वक्त रास्ता रोक लिया और बातचीत के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

child2 201568 82114 08 06 2015

महिला को रास्ते में धमकाया

तीसरा मामला प्रिंस नगर का है। पुलिस ने 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित अमित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक आरोपित ने रास्ते में धमकाया और उसके फोन पर कॉल करने को कहा। फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।