शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर आज कटाक्ष किया कि जब दल के साथ दल हो तो ‘दल-दल’ हो जाता है और जितना ज्यादा दलदल होता है उतना ज्यादा कमल खिलता है। 
मोदी ने यहां किसान कल्याण रैली में कहा,‘‘केन्द्र में ऐतिहासिक जनादेश देकर आपने (जनता) जो सरकार बनायी है, उस पर उनको :विपक्षी दलों को: विश्वास नहीं है … कल संसद में हम लगातार उनसे पूछते रहे कि बताओ अविश्वास का कारण क्या है … जब कारण नहीं बता पाये तो गले पड़ गये।’
उन्होंने कहा,‘‘लेकिन वे ना तो हमें और ना ही देश को इसका कारण बता पाए। हम उनको समझाते रहे कि लोकतंत्र में जनादेश सबसे ऊपर है । जनता जनार्दन के मन मंदिर के खिलाफ ये खेल खेलना ठीक नहीं है। जनता से उलझना महंगा पड़ जाएगा लेकिन उन पर (विपक्ष) तो लगता है कि जुनून सवार था कि मोदी को सबक सिखाना है, हटाना है … मोदी कुछ नहीं है, ये सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों की ताकत है । बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान की ताकत है।’
प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘जब ये शक्ति साथ रहेगी तब तक कोई दल … और अब तो एक दल नहीं … दल के साथ दल … जब दल के साथ दल हो तो दलदल हो जाता है और जितना ज्यादा दलदल होता है, उतना ज्यादा कमल खिलता है। ये उनका दलदल का खेल कमल खिलाने के लिए नया अवसर देने वाला है।’
मोदी ने विपक्ष पर फिर निशाना साधा कि अहंकार, दंभ और दमन की आदतें आज का युवा भारत एक पल भी सहने को तैयार नहीं है। ‘‘हम 2022 तक ‘न्यू इंडिया’ के उदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।’ उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव में जाते-जाते 15 पैसा हो जाता है । ये बात कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने तब कही थी जब पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं का झंडा फहरता था । उन्हीं के लोग चुने जाते थे, और किसी दल को एंट्री ही नहीं मिलती थी । जब चारों ओर उनका राज चलता था तब उन्होंने ऐसा कहा था।
मोदी ने कहा,‘‘ये कौन पंजा था जो रुपये को घिसते घिसते 15 पैसा बना देता था। ये कौन पंजा था जो रुपये में से 85 पैसे मार लेता था। हमने रास्ता खोजा और आपको खुशी होगी कि 90 हजार करोड़ रुपया जो कहीं और चला जाता था, वो प्रौद्योगिकी के माध्यम से सही व्यक्ति के पास उसके खाते में सीधे पहुंचने लग गया ।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान हिन्दुस्तान का गौरव है। यही कारण है कि देश के करीब पांच करोड़ गन्ना किसान परिवारों के हित में हाल में अनेक फैसले लिये गये। उन्होंने कहा कि अब बिचौलियों को दूर कर अपने अन्नदाता को समय पर खरीद का उचित मूल्य दिलाया जा रहा है । खरीद में पारर्दिशता, व्यवस्था का बहुत बड़ा बदलाव है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज किसानों के नाम पर जो (विपक्ष) घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं, ये सब करने के लिए उन्हें भी मौका था। ये घडिय़ाली आंसू बहाने वाली सरकारों को किसानों के लिए निर्णय करने की ना तो चिन्ता थी और ना ही फुर्सत। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए।
-
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
LTT-पटना एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: कटनी जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
गणेश चतुर्थी के अन्नदान में खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, मौत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
देश के 3 राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटों का रण: 16 अक्टूबर को मतदान, उसी शाम आएंगे नतीजे -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई
