CoronaLatest

जबलपुर में मंगलवार को इन क्षेत्रों में मिले नए कोरोना पॉजिटिव

Jabalpur आशीष शुक्ला

मंगलवार को जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में शहर के अलावा ग्रामीण एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

कोरोना संक्रमित पाये गये इन व्यक्तियों में गुरुनानक वार्ड मेन रोड़ पनागर निवासी 26 वर्षीय युवती, डीडी कॉलोनी मानेगांव रांझी निवासी 67 वर्षीय पुरूष, जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 60 वर्षीय महिला, एमपीएसईबी कॉलोनी 80 वर्षीय पुरूष, ग्राम पुरैना मझौली निवासी 60 वर्षीय महिला, बीटी तिराहा इंदिरा गांधी वार्ड निवासी 56 एवं 33 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय बालक एवं 16 वर्षीय किशोरी, साई परिसर न्यू रामनगर आधारताल निवासी 55 वर्षीय महिला, की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 

वहीं मेडिकल कॉलेज के पास डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय पुरूष, मेडिकल अंजनिया निवासी 68 वर्षीय पुरूष, अम्बेडकर कॉलोनी आधारताल 63 वर्षीय महिला, गढा रोड़ लेबर चौक निवासी 62 वर्षीय महिला, रेल सौरभ कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला, मदर टेरेसा कॉलोनी के पास बजरंग नगर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमण की चपेट में आये।

इसी तरह पटेल नगर महाराजपुर निवासी 33 वर्षीय पुरूष, पुलिस लाइन ओमती निवासी 29 वर्षीय पुरूष, माँ लक्ष्मी मैरिज गार्डन निवासी 18 वर्षीय युवती एवं 70 वर्षीय पुरूष, रामनगर आधारताल निवासी 37 वर्षीय महिला, बिलहरी निवासी 70 वर्षीय पुरूष, संजीवनी नगर निवासी 47 वर्षीय पुरूष साउथ सिविल लाइन निवासी 22 वर्षीय युवक शामिल पॉजिटिव की लिस्ट में शामिल हैं।

Back to top button