jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर हाईकोर्ट में आग से हड़कंप, समय रहते पाया गया काबू

जबलपुर। प्रदेश के अति महत्वपूर्ण स्थान मध्‍यप्रदेश हाईकोर्ट के विशाल भवन में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी स्‍पष्‍ट पता नहीं चला है।आग लगने से हाईकोर्ट परिसर और इलाके में अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया। आग साउथ ब्‍लॉक की पहली मंजिल पर लगी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट भवन में आग शाम करीब 6 बजे लगी। इसमें पुराना फर्नीचर जलकर खाक हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

mp highcourt fire4

हालांकि अाग लगने के कुछ ही मिनट बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया था लेकिन इस बीच आग ने भीषण रुप ले लिया। कुछ लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।बताया जाता कि आग की चपेट में कानून की किताबें भी आ गई हैं। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट में एसी ब्लास्ट होने से आग भड़की ।हाई कोर्ट की पहली मंजिल पर काम कर रहे कारपेंटर ने प्रशासनिक अधिकारियों को एसी से आग लगने की जानकारी दी

mp highcourt fire2

थोड़ी ही देर में आग इतनी विकराल हो गई कि पूरा इलाका धुएं की चपेट में आ गया। जिस कक्ष में आग लगी थी, उसमें पुराना फर्नीचर रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना के बाद पहुंची नगर निगम फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। शुरुआत में फायर ब्रिगेड की एक-दो गाड़ियां ही पहुंची थीं, जिनसे आग को काबू करने में परेशानी हो रही थ। लेकिन थोड़ी देर में ही पहुंचीं आधा दर्जन गाड़ियों ने एक साथ मिलकर आग को काबू करने का प्रयास किया।

mp highcourt fire3

इस दौरान आग की चपेट में आने से कमरे की खिड़की पर लगे एसी में भी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी जबरदस्त रही कि सभी सहम गए। इसके बाद वहां खड़े वकीलों और कर्मचारियों को पुलिस ने दूर किया। शाम सात बजे तक लपटें कमरे से निकलती रहीं और फायर कर्मचारी आग पर काबू करने में जुटे हुए थे।

 

हाई कोर्ट में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर जा पहुंचे। सड़क पर भीड़ जमा हो जाने से हाई कोर्ट और तहसीली चौक पर जाम के हालात भी बन गए क्योंकि उसी समय कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों से कर्मचारियों की रवानगी का समय था।

Leave a Reply

Back to top button