Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

जबलपुर से 20 हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने का लक्ष्य, शाह किसी से भी पूछ सकते हैं तैयारी

वेब डेस्क। मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं की तैयारी चेक करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल पहुंच रहे हैं। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा। जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से सवाल- जवाब होगा। किस जिले के कार्यकर्ता से सवाल हो जाए, चुनावी तैयारियों को लेकर अमित शाह किससे क्या पूछ बैठें यह कोई नहीं जानता। इसलिए हर कोई होमवर्क पूरा करने में जुटा है। बूथ स्तर पर चुनिंदा लोगों को चुनावी तैयारियों का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष से बात करने का मिलेगा मौका

संगठन जबलपुर से 20 हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विशेष ट्रेन बुक की गई है। जो जबलपुर से सीधे भोपाल कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचेगी। इसके अलावा बस और 500 से ज्यादा चार पहिया वाहनों के जरिए कार्यकर्ता महाकुंभ में जाएंगे। इस कुंभ में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अमित शाह के साथ बात करने का मौका मिलेगा।

किसी भी जिले के कार्यकर्ता से शाह बात कर सकते हैं। बूथ स्तर पर चुनाव को लेकर क्या काम हुए? कितने मतदाता जुड़े, संपर्क किया आदि तैयारियों को लेकर सवाल होने की संभावना है। जिला अध्यक्ष इस परीक्षा में किसी कीमत में भी फेल नहीं होना चाहते। लिहाजा हर कोई बूथ, मंडल स्तर पर पदाधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। कई मंडलों में अलग से ट्रेनिंग देने का वक्त तय किया गया है।

3 को जबलपुर आएंगे शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 अक्टूबर को जबलपुर आ सकते हैं। वो यहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आने वाले समय में अमित शाह संभागीय स्तर पर सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का प्रयास करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply