Site icon Yashbharat.com

जबलपुर विजय नगर में लोडिंग ऑटो चालक से लूट, पुलिस के गले नहीं उतर रही कहानी

images 17

जबलपुर। विजय नगर के मुस्कान प्लाजा के समीप एक लोडिंग ऑटो चालक से एक लाख रूपए लूट का मामला सामने आया है। लूट होने के बाद विजय नगर पुलिस सक्रिय हो गई और जगह-जगह नाकाबंदी की गई। परंतु प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को लूट की घटना सही साबित नहीं हो रही है।

दरअसल ऑटो चालक ने घटना के बहुत समय बाद थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विजय नगर थाने में ऑटो चालक विजय कुमार कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई वह 41 नंबर से अपने आॅटो में टमाटर लोड कर पड़ाव फुहारा जा रहा था। इसी बीच मुस्कान प्लाजा में 5 से 6 लोग मिले और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसके जेब में रखे 1 लाख रूपए लूटकर ले गए।

तत्काल रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई
विजय नगर पुलिस ने लूट के मामले में संदिग्धा दिखाई है। पुलिस का कहना है कि जब ऑटो चालक के साथ लूट हुई थी तो उसने तत्काल में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई, टमाटर खाली करने के बाद वह शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। ऑटो चालक चाहता तो उखरी चौकी में भी शिकायत दर्ज करा सकता था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इस घटना को लूट का नाम नहीं दे रही है।

Exit mobile version