jabalpurLatest

जबलपुर वासियों ने दिखाई जागरूकता घर पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, देखें तश्वीर

जबलपुर – कोरोना के संक्रमण को रोकने के प्रयासों में भागीदार बनने की प्रशासन की अपील पर लोगों द्वारा घर पर ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारम्भ कर दिया गया है।

IMG 20200827 WA0061

इसी सिलसिले में आधारताल निवासी मित्तल परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये पाँच दिन के लिये विराजे भगवान गणेश की प्रतिमा का आज घर में ही विसर्जन किया।

IMG 20200827 WA0060

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना के विरुद्ध जंग में मित्तल परिवार के इस योगदान के लिये आभार व्यक्त किया है।

IMG 20200827 WA0063

मित्तल परिवार के साथ ही आज बड़ी उखरी स्थित रामेश्वरम कॉलोनी के आप्टे परिवार ने नर्मदा जल से भरे टब में, हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल बरेला के कक्षा आठवीं के छात्र कार्तिक दुबे ने गमले में, सदभावना विहार नेपियर टाउन निवासी अधिवक्ता सुनील खेरडीकर ने नर्मदा जल से भरे टब में एवं बिलहरी निवासी छाया सक्सेना ने भी घर पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

IMG 20200827 WA0064

कलेक्टर श्री शर्मा ने इन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है और जिला प्रशासन की अपील तथा शासन की गाइड लाइन का पालन करने के लिये उन्हें साधुवाद दिया है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम