jabalpurमध्यप्रदेश
जबलपुर मेडिकल से भागने वाले कैदी जावेद का कोरोना टेस्ट निगेटिव, भोपाल शिफ्ट

जबलपुर। जबलपुर प्रशासन खास तौर पर पुलिस के लिये सिरदर्द बने डॉक्टरों की टीम पर पथराव के जुर्म में जबलपुर मेडिकल मेडिकल कालेज में भर्ती तथा यहां से फरार होने वाले इंदौर के कैदी जावेद की कोरोना रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।
आपको बता दें कि जावेद इंदौर से जबलपुर NSA के तहत गिरफ्तार होकर जबलपुर लाया गया था। मौका पाते ही मेडिकल कालेज से फरार हो गया था। इसी के चलते जबलपुर पुलिस अधीक्षक को भी सरकार ने हटाया था। हॉलांकि जावेद दूसरे दिन नरसिहपुर में मिल गया था आज उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे भोपाल शिफ्ट किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस में उसे भोपाल ले जाया गया।









