Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDjabalpur

जबलपुर में 9 जुआरियों से 2 लाख 57 हजार रूपये व 12 मोबाईल जप्त, मकान मालिक की तलाश

जबलपुर। गढा पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बतायेनुसार नारायण नगर गार्डन के सामने  वाले मकान में दबिश दी गयी।

कमरे के अंदर टेबिल लगाकर राजेश जैन निवासी गेट न. 4 के पास राईट टाउन, विनोद सेन निवासी गढा पुरवा, बबला उर्फ अजय गुप्ता निवासी दीक्षितपुरा, जगदीश डुडेजा निवासी धनवंतरी नगर, अजय ठाकुर निवासी गौतम मढिया, अशोक वाजे निवासी शंकर नगर करमेता, संजय जैन निवासी दरहाई, पंकज गुप्ता निवासी राईट टाउन, मोहन ठाकुर, निवासी संजीवनी नगर को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया, फड़ एवं कब्जे से नगद 2 लाख 57 हजार रूपये, 12 मोबाईल एवं ताश के 52 पत्ते जप्त, कर थाना गढा में धारा 3, 4 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की।

इस कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका थाना प्रभारी गढ़ा सफीक खान, थाना गढा के उप निरीक्षक विनय बुंदेला, एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक अजीत पटेल, राजेश केवट, ब्रम्हप्रकाश आदि शामिल थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम