जबलपुर में 7 वर्षीय बालक सहित 2 और पॉज़िटिव मिलने से हड़कम्प, संख्या हुई 106
जबलपुर (यशभारत). जबलपुर में कोरोना से मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रहीं संक्रमितों का आंकड़ा निरन्तर बढ़ता जा रहा है तो एक महिला की मौत ने दहशत मचा दी है। इस बीच एक और बुरी खबर यह है कि यहां एक 7 वर्षीय बालक तथा 50 वर्षीय महिला के पॉजिटिव होने के बाद 2 संक्रमितों की संख्या और बढ़ गई है।
देर रात मिली रिपोर्ट में ज्योति राठौर उम्र 50 वर्ष सर्राफा दरहाई निवासी और शंकरशाह नगर कटंगी रोड निवासी एक 7 वर्ष के बालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबलपुर में कुल पॉजिटिव की संख्या 106 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 3 है।

