jabalpur

जबलपुर में 7 दिन की मासूम सहित 18 कोरोना वायरस संक्रमित, अब कोरी मोहल्ला, हनुमानताल की ओर बढ़ रहा कोरोना

जबलपुर । शनिवार की सुबह मिली जांच रिपोर्ट्स में अठारह लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं ।

इनमें दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिली कोरी मोहल्ला हनुमानताल निवासी चौबीस वर्षीय महिला की सात दिन की बच्ची, राइट टाउन निवासी पैंसठ वर्ष का व्यक्ति, इसी क्षेत्र के पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये।

इक्कीस से अड़तालीस वर्ष की आयु के चौदह पुरुष , गणेश पार्क के सामने कचनार सिटी निवासी 45 वर्ष का व्यक्ति तथा राँझी गुरुद्वारा के पीछे रहने वाला 71 वर्ष का वृद्ध शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम