Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में हवाला के 20 लाख रूपये के साथ एक युवती रंगे हाथ पकड़ी गई

wp 16159950920585982411628121935705

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे आज दिनाॅक 17-3-21 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण /अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल पुलिस के द्वारा एक युवती को 20 लाख रूपये के साथ पकड़ा गया है।

आज दिनाॅक 17-3-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती जिसका नाम कुमारी नंदनी केसरवानी है, शीतला माई घमापुर में रहती है, बैग में रूपये रखकर मुम्बई जाने वाली है, कुछ ही देर मे प्लेट फार्म न. 3 से होकर मदनमहल स्टेशन जायेगी। क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल पुलिस की टीम के द्वारा प्लेट फार्म न0. 3 के बाहर घेराबंदी की गयी, मुखबिर के बताये हुलिये की युवती जो प्लेट फार्म न. 3 के बाहर स्टेशन की ओर जाती हुई दिखी को रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम कु. नंदनी उर्फ चंचल केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी शीतला माई घमापुर बतायी, सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी तो बैग मे 20 लाख रूपये रखे मिले, जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर बाबू गोस्वामी के द्वारा उक्त रूपये मुम्बई में डिलेवरी हेतु देना बताया ।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया बाबू गोस्वामी पूर्व में हवाला में पकडे गये पंजू गोस्वामी का भतीजा है, कु. नंदनी की बहन मुस्कान केसरवानी भी पूर्व में हवाला में पकड़ी जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के द्वारा निर्देशित किये जाने पर इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर थाना मदनमहल पहुंच इंनकमटैक्स अधिकारियों के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

युवती को हवाला के 20 लाख रूपयों के साथ रंगे हाथ पकडने मे थाना प्रभारी मदनमहल नीरज वर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक बृजेंद्र कसाना, दीपक तिवारी, ब्रम्हप्रकाश मिश्रा आरक्षक बीरबल की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version