Latestमध्यप्रदेश

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर। जबलपुर में आज सायं सनसनीखेज वारदात में स्वास्थ्य बिभाग के संयुक्त संचालक की अज्ञात हमलावरों ने घर मे घुस कर हत्या कर दी।

IMG 20180613 WA0007

पुलिस आज  भाजपा अध्य्क्ष अमित शाह की सुरक्षा में लगी थी तो वही दूसरी और इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपियों ने नेपियर टाउन में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक के घर मे घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक अधिकारी का नाम डॉ. सैफतुल्लाह खान है जो कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े और तेज तर्रार अधिकारीयो में से एक थे।

IMG 20180613 WA0008

शहर के रितिका अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर के घर से शाम अचानक ही बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी जिसके बाद पड़ोसियों ने जब घर जाकर देखा तो डॉक्टर मृत हालात में घर पर पड़े हुए थे। साथ ही घर पर रखे कीमती जेवरों सहित नगदी भी गायब थी। घटना के बाद तुरंत ही पड़ोसियों ने ओमती पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

डा. सैफतुल्लाह की इस कदर हुई हत्या की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। डॉ. की मौत के बाद स्वास्थ राज्य मंत्री शरद जैन ने जहा इस घटना को लेकर दुख जाहिर करते हुए पुलिस को निर्देश दिए है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए वही स्वास्थ विभाग के बड़े अधिकारीयो सहित शहर के बड़े डॉक्टरो का भी डॉ. सैफतुल्लाह के घर पर आने का तांता लग गया है। जानकारी के मुताबिक डॉ.का परिवार किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था घर पर सिर्फ डॉ.सैफ थे। करीब 6 बजे जब परिवार वापस लौट कर घर आया तो डॉ. की रकतरंजिश लाश घर पर पड़ी थी साथ ही घर से कीमती सामान भी गायब थे। घटना के बाद तुरंत ही परिवार वालो ने चीख़ना शुरू कर दिया। इधर सूचना के बाद एफएसएल टीम सहित एस पी शशिकांत शुक्ला भी मौके पर पहुँचे। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है वही घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस ख़ागल रही है। बता दे कि एक माह पहले भी इसी इलाके में अग्रवाल परिवार के यहाँ बंधक बनाकर 70 लाख की लूट की गई थी जिसका आज तक खुलासा नही हो सका है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply