जबलपुर में सेना के जवान सहित फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव
जबलपुर अपडेट@आशीष शुक्ला गुरुवार को सेना के जवान सहित दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है, इसके पहले देर रात पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी, जिसके चलते कोरोना के पीडि़तों की 380 हो चुका है।
आईसीएमआर लैब व विक्टोरिया अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग से आज मिली जांच रिपोर्ट में सेना का जवान उम्र 22 वर्ष व दुर्गा पंडाल छोटी ओमती निवासी महिला उम्र 36 वर्ष की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।
छोटी ओमती व पुत्री शाला के समीप पहले भी कोरोना संक्रमित लोग पाए गए थे, जिसके चलते दोनों क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर दिया गया था, हालांकि 21 दिन तक कोई पाजिटिव मरीज नहीं मिला तो बुधवार को ही दोनों क्षेत्र को कंटेन्मेंट से मुक्त कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को दुर्गा पंडाल छोटी ओमती क्षेत्र से महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद फिर इस क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मच गया है।
इसी तरह सेना के 22 वर्षीय जवान की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, इसके पहले भी सेना के जवान कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके है, जिनका कोविड केयर सेन्टर में डाक्टरों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
दो पाजिटिव मामले आज गुरुवार को मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 380 हो चुकी है, जिसमें 297 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है, वहीं 14 की मौत हो चुकी है।

