जबलपुर में सदर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत
आशीष शुक्ला..
जबलपुर, यश भारत। सदर बाजार निवासी एक और व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई।
चिकित्सकों ने बताया कि सदर, जबलपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष को 10 अगस्त को शाम 5:00 बजे मेडिकल कॉलेज में मोतीलाल नेहरू हॉस्पिटल से रेफर किया गया।
उनका सैंपल 10 अगस्त को लिया गया था। मरीज को 2 दिन से बुखार था और एक रात से साँस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी उन्हे कोविड सस्पेक्ट आईसीयू में भर्ती किया गया। उनका बीपी बहुत बढा हुआ पाया गया।
हालत गंभीर होने के कारण उन्हे CPAP पर रखा गया, क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, साथ ही बीपी का इलाज भी किया गया, परंतु उन्हे बचाया नही जा सका। उनकी मृत्यु दिनांक 11 अगस्त को सुबह 4:00 बजे हो गयी। उनकी रिपोर्ट 11 अगस्त को उनकी मृत्यु के बाद पॉजिटिव आई।

