jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में शनिवार को भी कोरोना से राहत, 124 नए मरीज मिले तो 183 हुये स्वस्थ

आशीष शुक्ला..

जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 3 अक्टूबर को 183 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 124 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 183 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9210 हो गई है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 124 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10488 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 159 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1119 हो गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम