Friday, May 22, 2026
Latest:
Coronajabalpur

जबलपुर में लगातार तीसरे दिन कोरोना मरीजों का शतक, आज 114 नये मरीज मिले

जबलपुर । कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार को 103 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 2499 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 114 नये मरीज सामने आये हैं । लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक मरीज जबलपुर में मिले हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 103 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3359 हो गई है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 114 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4452 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 87 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1006 हो गये हैं । आज 2111 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 73642 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम