जबलपुर में रविवार को 807 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले के CMHO रत्नेश कुररिया भी संक्रमित
जबलपुर। जबलपुर में आज भी कोरोना की बढ़त जारी रही। जबलपुर जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की 807 संख्या है। आज डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों की 907संख्या है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. रत्नेश कुररिया और उनकी पत्नी डॉ, रश्मि कुररिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शनिवार की रात डॉ कुररिया ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। सीएमएचओ रत्नेश कुररिया ने बताया कि रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद होम आइसलोशेन में रहा जाएगा, तबीयत ठीक-ठाक नहीं रहती है तो फिर अस्पताल में भर्ती के बारे में विचार करेंगे। बता दें कि पहले भी डॉ रश्मि कुररिया कोरोना पाजिटिव हुुई थी।
महाकौशल के आसपास जिलों में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मरीज
कोविड के मरीज हर जिले में बढ़ते जा रहे है महाकौशल के आसपास के जिलों में भी संक्रमितों का आना अनवरत जारी है दमोह जिले में 218 पॉजिटिव पाये गये है,सिवनी जिले में 146 पॉजिटिव मिले,मंडला जिले में 186 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले है,डिंडौरी जिले में संक्रमितों की संख्या 53 पाई गई है।

