jabalpur

जबलपुर में रविवार की सुबह 6 कोरोना पॉजिटिव, सराफा, इंडियन कॉफी हाउस, तीन पत्ती चौक में कोरोना की चेन से फैला वायरस

जबलपुर । सुबह मिली छह व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है ।

कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में हनुमान मन्दिर के पास चम्पानगर मानेगांव निवासी 60 वर्ष का पुरुष और 22 वर्ष का युवक, भालदारपुरा

सराफा वार्ड निवासी 49 वर्ष का पुरुष, टाइप-1 ईस्टलैंड खमरिया निवासी ओएफके में कार्यरत 27 वर्षीय पुरूष , प्रभु कृपा हरसिंग कॉलोनी निवासी इंडियन कॉफी हाउस तीन पत्ती चौक का मैनेजर उम्र 37 वर्ष तथा पुलिस लाइन काँचघर निवासी दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल की स्टॉफ नर्स उम्र 26 साल शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम