CoronajabalpurLatest

जबलपुर में मिले 165 नए कोरोना पॉजिटिव के बीच, 186 संक्रमित स्वस्थ होकर पहुंचे घर

आशीष शुक्ला..

जबलपुर, यश भारत। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार को 186 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 165 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 186 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4644 हो गई है।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 165 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6043 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 108 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1291 हो गये हैं। आज 1540 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं। वहीं 1353 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक 87050 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Back to top button