Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में मंगलवार को मिले कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं निवासी

आशीष शुक्ला..

जबलपुर । मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में मिले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से अधिकांश की डिटेल्स प्राप्त हो गई है ।

कोरोना पॉजिटिव मिले इन व्यक्तियों में प्रेमसागर वंशकार मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय पुरुष, खटीक मोहल्ला घमापुर चौक निवासी 30 और 35 साल की महिला, द्वारका नगर लालमाटी निवासी 55 वर्षीय पुरुष और 50 साल की महिला, अमखेरा निवासी 34 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर दस मझौली निवासी 50 और 58 वर्षीय पुरुष शामिल है।

शांति नगर दमोहनाका निवासी 42 वर्षीय पुरुष, भगवती स्कूल के पास नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर गढ़ा निवासी 14 वर्ष की बालिका और 65 वर्षीय पुरुष, मझौली निवासी 57 वर्ष की महिला, ग्राम पोला तहसील मझौली निवासी 42 वर्षीय पुरुष, किसानी मोहल्ला सोसायटी कॉलोनी बरेला निवासी 10 साल का बालक एवं 19 साल का युवक पॉजिटिव आये।

उधर लार्डगंज पुलिस थाना पुलिस लाइन के पीछे रहने वाला 29 वर्षीय पुरुष, साउथ सिविल लाइन निवासी 34, 36, 42 और 45 वर्षीय महिला, 19 वर्ष का युवक, 14 साल का बालक एवं 19-19 साल की युवती, पवनसुत अपार्टमेंट नरबदा रोड निवासी एक ही परिवार के 30, 56 और 31 वर्ष के पुरुष, 26 और 22 वर्ष के युवक, 57,53,31और 29 वर्ष की महिला एवं 9 और 5 वर्ष की बालिका, आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी 62 वर्षीय पुरुष तथा सदर निवासी 55 वर्षीय पुरुष शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम