Thursday, April 30, 2026
Latest:
Coronajabalpur

जबलपुर में मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर, यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट्स में छह और व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं ।

कोरोना पॉजिटिव मिले इन लोगों में कुचैनी परिसर दमोह नाका निवासी 67 साल का वृद्ध, जीआरपी कॉलोनी निवासी कटनी में पदस्थ जीआरपी का कांस्टेबल उम्र 58 वर्ष, ग्राम नुरसिंघी तहसील सिहोरा निवासी 26 वर्ष का युवक, ओएफके में कार्यरत मानेगांव चम्पानगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, रामनगर आधारताल निवासी एल्गिन अस्पताल की चिकित्सक उम्र 39 वर्ष और एस ए एफ की छठवीं बटालियन का जवान शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम