jabalpur

जबलपुर में पुष्पक नगर, जीआरपी कॉलोनी कांचघर सहित 4 और कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट

जबलपुर । आज बुधवार की शाम मिली दूसरी जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार और प्रकरण सामने आये हैं ।

इनमें पुष्पक नगर आधारताल निवासी 61 वर्ष का , जीआरपी कॉलोनी कांचघर निवासी 51 वर्ष का एवं जेठी हॉस्पिटल के सामने समीक्षा टॉवर कांचघर निवासी 36 वर्ष का जीआरपी कर्मी शामिल है।

तीनों पूर्व में संक्रमित मिले जीआरपी थाना प्रभारी के सम्पर्क में रहे हैं जो गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुए थे ।

इन तीन जीआरपी कर्मियों के अलावा एल्गिन अस्पताल में भर्ती अजीज गंज पसियाना रद्दी चौकी निवासी प्रसूता को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम