
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्रातंर्गत शाही नाका मीठा कुआं के पास बीती रात तीन तत्वों ने एक पुलिस कर्मी के लड़के पर बेसबाल के डंडे व किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे युवक को गंभीर चोटे आई है, जिसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक के संबंध में बताया जा रहा है कि वह गोहलपुर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी का बेटा है। वहीं घायल युवक की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।
गढ़ा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अवनि विहार निवासी हिमांशू धनधोरे बीती रात शाहीनाका के समीप से कहीं जा रहा था। उसी समय तीन अज्ञात युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने बेसबाल के डंडे व किसी नुकीली चीज से हिमांशू पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटे आई है। बताया जा रहा है कि घायल हिमांशू के पिता गोहलपुर थाने में पदस्थ है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी शुरु कर दी है।








