Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर में पान दुकान का मालिक निकला पॉजिटिव, देर रात मिली रिपोर्ट में 6 नए संक्रमित*

जबलपुर – सोमवार की रात छह और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । नये कोरोना संक्रमितों में पूर्व में पॉजिटिव मिले रिश्तेदार के सम्पर्क में आये नव निवेश कॉलोनी गढ़ा निवासी 4 साल का बालक और 10 वर्ष की बालिका, चौथा पुल के पास पान की दुकान का मालिक शारदा नगर प्रोफेसर कॉलोनी करमेता निवासी उम्र 40 वर्ष, साईं कॉलोनी दीनदयाल चौक निवासी समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती 71 साल की महिला, पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के कॉन्टेक्ट में आया संजीवनी हॉस्पिटल के पीछे न्यू रामनगर निवासी 16 साल का बालक और कोरोना संक्रमित भाई के सम्पर्क में आई गली नम्बर- 11 सिंधी गुरुद्वारा के पास शांति नगर दमोह नाका निवासी 34 वर्ष की महिला शामिल है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम