Thursday, April 30, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, आज फिर हुआ बड़ा विस्फोट, मिले रिकार्ड 269 कोविड पॉजिटिव

जबलपुर में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। आज यहां अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। जबलपुर में मंगलवार को 269 नए कोविड पॉजिटिव मिले

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार छह अप्रैल को 148 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1766 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 269 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 148 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 549 हो गई है और रिकवरी रेट 90.25 प्रतिशत हो गया है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 269 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 551 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 275 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1727 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2404 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम