CoronajabalpurLatest

जबलपुर में थमी कोरोना की रफ्तार, नए मरीजों से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा, 219 व्यक्ति डिस्चार्ज, 167 नये पॉजिटिव

आशीष शुक्ला…

जबलपुर । jabalpur कोरोना की रफ्तार में कमी आई है। जबलपुर में आज ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक थी।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार 2 अक्टूबर को 219 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 167 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 219 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 9027 हो गई है।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 167 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10364 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 156 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1181 हो गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम