
आशीष शुक्ला…
जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार को 118 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1787 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 116 नये मरीज सामने आये हैं।
आज डिस्चार्ज हुये 118 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3586 हो गई है। कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 116 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4738 पहुँच गई है।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 93 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।
जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1059 हो गये हैं। आज 1855 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 77195 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।








