CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक जारी, मिले 69 नए पॉजिटिव

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 19 अक्टूबर को 58 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमण पर जारी ब्रेक में आज मामूली ढील दिखाई दी।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 478 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 69 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 58 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 216 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट अब 91.49 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.49 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 69 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 259 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान किसी भी व्यक्ति व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत्यु की संख्या 194 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 849 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 624 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम