jabalpur
जबलपुर में कचनार सिटी सहित चार नये कंटेनमेंट जोन बने

जबलपुर l कोरोना वायरस के संक्रमण के नय प्रकरण मिलने पर शहर में 4 नये क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है ।
नये बने कंटेनमेंट जोन में कचनार सिटी कचनार क्लब, आदर्श नगर
ग्वारीघाट रोड, प्रेम नगर मदनमहल और आजाद नगर राँझी शामिल हैं ।
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने कन्टेनमेन्ट जोन बनाने के आदेश आज जारी कर दिये हैं ।
वहीं बीते कई दिनों से कोई नया प्रकरण सामने नहीं आने पर कुंजडाई मस्जिद खेरमाई वार्ड को कन्टेनमेन्ट से मुक्त कर दिया गया है ।
इस कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई करने का आदेश भी कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी कर दिया गया है ।








