CoronajabalpurLatest

जबलपुर में आज मिले कोरोना 192 नये मरीज, 162 ने जीती कोविड से जंग

आशीष शुक्ला…

जबलपुर – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार को 162 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 192 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 162 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 4206 हो गई है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 192 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5708 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 104 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1398 हो गये हैं। आज 1273 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं। वहीं 1647 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक 84380 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Back to top button