jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर: मंडियों और लोकसेवा केन्द्रों में भी होगा किसानों का पंजीयन

यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला। सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने गेंहू उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन अब कृषि उपज मंडी समितियों और लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से भी करने का निर्णय लिया है।

अपर कलेक्टर राजेश बाथम के अनुसार कृषि उपज मंडियों एवं लोकसेवा केन्द्रों में किसानों के पंजीयन की यह सुविधा जल्दी ही प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क एवं कॉमन सर्विस सेंटर को भी पंजीयन केन्द्र बनाया जा सकता है ।

अपर कलेक्टर ने इसके लिए सभी एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को कृषि उपज मंडी, लोकसेवा केन्द्र तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के प्रबंधकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस की जानकारी सहित प्रस्ताव जिला सूचना अधिकारी को तुरंत भेजने के निर्देश दिये हंो ताकि उनकी यूजर आईडी और पासवर्ड क्रियेट किये जा सकें।

ज्ञात हो कि किसानों को मोबाइल एप पर तथा ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा पूर्व से ही उपलब्ध है। किसान सीधे मोबाईल एप और ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे*

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम