jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर डुमना रोड पर फिर दिखा तेंदुआ परिवार

जबलपुर। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर डुमना रोड स्थित ग्राम चंडीटोला के पास तेंदुआ परिवार देखा गया है। रविवार की देर शाम को सड़क पार करते हिंसक वन्यजीव के दल में नर-मादा और उनके दो शावक शामिल रहे। वन विभाग ने लोगों को तेंदुआ दिखने पर उससे किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है।

वन विभाग कंट्रोलरूम से बताया गया कि वनपरिक्षेत्र जबलपुर के अंतर्गत डुमना, गधेरी, चंडीटोला में करीब एक साल से तेंदुआ के जोड़े की आवाजाही हो रही है। शाम को यहां देखे गए तेंदुआ की उम्र करीब 5 वर्ष, मादा की उम्र 4 वर्ष और उनके दोनों शावकों की उम्र 8-9 माह होगी। इस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी के बाद भी अभी तक किसी व्यक्ति पर हमला करने जैसी घटना नहीं हुई, जिससे इन्हें पकड़ने के प्रयास नहीं किए गए। वन विभाग ने ग्रामीणों को तेंदुआ से सतर्क रहने, पालतू जानवरों को जंगल की ओर नहीं भेजने की अपील की है।

Back to top button