jabalpur

जबलपुर जिले की समस्त “ऑन श्रेणी” देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के अहातों को बंद रखने का आदेश

जबलपुर, यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला जिले की समस्त ऑन श्रेणी की देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के अहातों को आगामी आदेश तक पूर्णता बंद रखने का आदेश जारी किया गया हैै।

जबलपुर जिले की देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों दुकानों के जेबीपी F1 जबलपुर उत्तर समूह एवं जेबीपी F 2 जबलपुर दक्षिण समूह की मदिरा दुकानों को मेसर्स प्रभा स्टार भागीदार राजीव जायसवाल के पक्ष में निष्पादित किया गया है l

उक्त दोनों समूह में सम्मिलित 92 देशी मदिरा की और 52 विदेशी मदिरा की दुकानें सम्मिलित हैं जिसमें से 71 देशी मदिरा दुकान एवं 6 विदेशी मदिरा दुकान ऑन श्रेणी की है जिसमें अहातों की सुविधा उपलब्ध है l

अतः कलेक्टर जबलपुर ने जिले की समस्त ऑन श्रेणी की देसी और मदिरा दुकानों के अहातों को आगामी आदेश तक पूर्णता बंद रखने का आदेश जारी किया है l

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम