jabalpur

जबलपुर कोरोना अपडेट : 4 मई को फिर दो कोरोना पॉजिटिव मिले, संस्कारधानी में संक्रमित मरीज 100 के पास जानिए पूरा हाल

जबलपुर। यश भारत मेडिकल कॉलेज सागर और आईसीएमआर लैब से मिली 273 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आये हैं । इनमें नगीना मस्जिद गोहलपुर की निवासी 30 बर्षीय फिरदौस और इसी क्षेत्र के 44 बर्षीय मोहम्मद शहनवाज शामिल हैं । इन्हें मिलाकर कोरोना पाजिटिव प्रकरण की संख्या बढ़कर 98 हो गई है । इनमें से बारह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं । इस तरह जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 85 हैं ।

Back to top button