Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर कोरोना अपडेट: स्वस्थ हो रही संस्कारधानी, आज 6 डिस्चार्ज

कोरोना से स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज से 6 डिस्चार्ज

कोरोना वायरस पर जीत हासिल करने वाले छह व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आज सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है । इनमें 18 बर्ष की खुशबू बानों को सतरह दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर सीधे घर भेज दिया गया । जबकि मोहम्मद शहनवाज उम्र 44 बर्ष, फिरदौस उम्र 30 बर्ष, श्रीमती नाज खान उम्र 50 बर्ष, अब्दुल बाकी खान 56 बर्ष और शहवाज मोहम्मद खान उम्र 25 बर्ष को केंद्र शासन के स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाईड लाइन के मुताबिक अस्पताल में भर्ती रहने की दस दिन की अवधि पूरी होने तथा कोई लक्षण नहीं दिखाई देने पर अगले सात दिन के लिये सुखसागर क्वारेन्टीन सेंटर भेजा गया है । इन्हें मिलाकर कोरोना से जबलपुर में स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 101 हो गई है । जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या 183 है । यहाँ कोरोना से अब तक 9 लोगों की मृत्यु हुई है और एक्टिव केस की संख्या 73 है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम