मध्यप्रदेश

जबलपुर के लिए Good News; 16 सेम्पल में से 15 की रिपोर्ट निगेटिव, कल 3 हो सकते हैं डिस्चार्ज

जबलपुर (यशभारत)।  विक्टोरिया अस्पताल से आज आईसीएमआर लैब को परीक्षण हेतु भेजे गए 16 सेम्पल में से 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और एक को अंडर प्रोसेस में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से भी आज आईसीएमआर लैब को चार पुराने पॉजिटिव केस सहित पाँच सेम्पल परीक्षण हेतु भेजे गये थे। इनमें से एक पुराना केस 14 दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने के बाद भी पॉजिटिव पाया गया है । शेष चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज दोबारा निगेटिव रिपोर्ट आने पर तीन पुराने (20 मार्च ) के केस से सम्बंधित व्यक्तियों को कल रविवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। आज शनिवार को आईसीएमआर लैब को कुल 21 सेम्पल परीक्षण हेतु भेजे गये थे ।

Back to top button