Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर के लिए अच्छी खबर: एक जुलाई से दिल्ली आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को मिलेंगी तीन सीधी फ्लाइट

जबलपुर। यशभारत। इंडिगो ने पूर्व में जबलपुर से दिल्ली और जबलपुर से मुम्बई के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू करने का वादा किया था। एक जुलाई से इन दोनों रूटों पर इंडिगो के विमान उड़ान भरेंगे।

images 65 1

दिल्ली और मुम्बई रूट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार इंडिगो के विमान अन्य विमान कम्पनियों से अधिक यात्री क्षमता वाले होंगे।

इन शहरों से टूटी कनेक्टिविटी
स्पाइस ने अहमदाबाद-जबलपुर- अहमदाबाद, इंडिगो ने कोलकाता- जबलपुर-कोलकाता और हैदराबाद- जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है। इसलिए अब जबलपुर से महज मुम्बई और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें बची हैं।

एयर इंडिया शुरू करेगी नियमित उड़ान
कोरोना संक्रमण के चलते एयर इंडिया ने सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से जबलपुर और तीन दिन जबलपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की थी। कम्पनी जुलाई से इसे नियमित करने जा रही है।

एक जुलाई से दिल्ली आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को प्रतिदिन तीन सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, वहीं मुम्बई के फ्लायर्स दो विमान कम्पनियों के विमानों से प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगे। विमान कम्पनियों ने नए शेड्ïयूल भी जारी कर दिए हैं। इसमें जबलपुर को दो नई उड़ानें मिली हैं, लेकिन दो पुरानी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। विमान कम्पनियों ने अन्य शहरों के लिए कम फेयर पर कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा उपलब्ध कराने का भी दावा किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम