Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर की महिला हितग्राही से PM मोदी ने की बात, फिर जानिये क्या कहा महिला ने

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के ग्राम सालीवाड़ा गौर की प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही उषा बाई गौड़ से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। करीब एक साल पहले उषा बाई का प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली मदद से पक्का घर बना था। प्रधानमंत्री ने उषा बाई से पूछा आवास मिलने पर उसे कैसा लग रहा है, उनके पड़ोसी अब क्या सोचते हैं।

इस पर उषा बाई ने कहा कि पक्का घर का उसका सपना था जो इस योजना से पूरा हो गया है। उषा बाई ने पक्का घर बन जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि उसे अब बारिश में भी कोई परेशानी नहीं होती। पहले कच्चे मकान की छत से पानी टपकने के कारण सारा सामान गीला हो जाता था। अब वो चैन की नींद सोती हैं।

उषा बाई ने पीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से पड़ोसियों में भी यह उम्मीद बढ़ गई कि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा और उनका भी पक्के घर का सपना पूरा होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply