जबलपुर की बेटी पलक कोरोना संक्रमित की मदद के लिए प्लाजमा देने जाएंगी भोपाल
जबलपुर। कोरोना की जब जबलपुर में आहट थी उस समय लोग काफी परेशान थे कि जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव न निकले लेकिन उसी दौरान मुकेश अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव निकलेे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और पुत्री पलक भी निकली थी। इन तीनों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद शहर में हड़कम्प की स्थिति बन गई थी। एकाएक पूरा शहर लॉक डाउन हो गया था और इन तीनों लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी इलाज के बाद छुट्टी हो गई थी। आज यशभारत को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सुनीता एवं उसकी पुत्री पलक आज भोपाल रवाना होने वाली हैं। यहां वे एक आईएएस परिवार के सदस्य को प्लाजमा देंगी जिससे उस सदस्य का इलाज में सुधार हो। प्रशासन ने भी इनको जाने की स्वीकृति दे दी है।

