जबलपुर-कटनी सहित प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
Weather updates: देश के कई इलाकों में मानसून अपना असर दिखा रहा है और तमाम जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमे जबलपुर, कटनी, सतना, शहडोल जिले शामिल हैं।
उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक और दक्षिण में भी मानसून का खासा असर दिखाई दे रहा है। आलम ये है कि मौसम विभाग ने देश के कई प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ी धूप के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने नोएडा सहित पूरे एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह उत्तराखंड, मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

