jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर: एक फांसी के फंदे पर लटके मिले 2 दोस्त

Jabalpur news जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र के पड़वार में दो दोस्त गांव में स्थित एक पेड़ में एक ही रस्सी से फांसी पर लटके मिले। जिसने भी यह देखा उसकी आंखे फटी रह गईं और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

बरेला टीआइ सुशील चौहान ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग पौने 7 बजे सूचना मिली कि पड़वार किसानी मोहल्ला निवासी मोहित मरकाम (18) और उसका दोस्त रोहित मसराम (18) गांव में बहरा तालाब धोबीघाट के किनारे लगे एक पेड़ से रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी पर लटके हैं। सूचना पर वे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 

गांव के कुछ युवकों ने बताया कि वे क्रिकेट खेलकर घर जा रहे थे, तो दोनों पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसके बाद क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठा लिया।

 

दोनों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मोबाइल में आखिरी काल किसका है और लगभग एक सप्ताह में कितने लोगों से फोन पर दोनों की बातचीत हुई है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा दोनों के साथियों से पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि रोहित मसराम मजदूरी करता थाा और मोहित मरकाम मोबाइल रिपेरिंग दुकान में काम करता था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम